गग्गोमाहल में कॉलोनी पर कार्रवाई को गई पुड्डा की टीम उलटे पांव लौटी

भास्कर न्यूज | अमृतसर ​मुख्य पुड्डा प्रशासक अंकुरजीत सिंह के निर्देशन में अवैध कॉलोनी बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। टाउन प्लानर गुरसेवक सिंह औलख पुलिस बल के साथ फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर पहुंचे। जहां अनधिकृत कॉलोनी डवेलप की जा रही थी। मौके पर काम रुकवाकर बाउंड्री गिरा दी गई। इसके अलावा अजनाला-रमदास अधीन आते गग्गोमाहल गांव में अवैध कॉलोनी बनाने पर टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो किसान यूनियनों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके चलते टीम बिना कोई कार्रवाई किए लौटने के लिए मजबूर हो गई। हालांकि अवैध कॉलोनी बना रहे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए संबंधित थाने की पुलिस को लिखा गया है। उन्होंने बताया कि विभाग ने अब तक कुल 15 अनधिकृत कॉलोनी काटने वाले कॉलोनाइजरों और अनधिकृत निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र लिखा है। लोगों से अपील है कि कॉलोनी अवैध है या वैध इसकी जानकारी करने के बाद ही रजिस्ट्री करवाएं। जिससे उनके रुपए बर्बाद न हों और कोर्ट केसों में न उलझना पड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *