बाबा नानक का ज्योति जोत पर्व मनाया

भास्कर न्यूज | जालंधर पावन ऐतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख में अस्सू महीने की संक्रांति और सिख पंथ के संस्थापक श्री गुरु नानक साहिब जी का ज्योति जोत पर्व मनाया गया। मंगलवार को आयोजित समागम में अमृत वेले के विशेष दीवान में भाई महिंदरपाल सिंह और भाई हरपाल सिंह विरदी के रागी जत्थों ने कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया। हेड ग्रंथी ज्ञानी तरसेम सिंह और भाई हरजिंदर सिंह चंभा ने कथा विचारों द्वारा संगतों को गुरु इतिहास की जानकारी दी। गुरुद्वारा साहिब के खजांची जगजीत सिंह ने पूरे महीने की आमदनी और खर्च की जानकारी संगतों को दी। इंदरपाल सिंह अरोड़ा ने आई हुई संगतों का धन्यवाद किया। अमरीक सिंह और सुखबीर सिंह अशोक नगर वालों के परिवार की ओर से लंगर लगाया गया। यहां बेअंत सिंह सरहदी, बलविंदर सिंह हेयर, प्रितपाल सिंह कालड़ा, इंदरपाल सिंह अरोड़ा, चरणजीत सिंह लुबाना, हरबंस सिंह, गुरजीत सिंह पोपली, गुरदीप सिंह बवेजा, कुलदीप बीएसएफ, परविंदर सिंह खासरिया, बिशन सिंह, हरसिमरनजीत सिंह मक्कड़ आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *