बाबा फरीद सोसाइटी ने CM फंड में दिए 51 लाख:फरीदकोट में डीसी को सौंपा चेक, रेडक्रॉस की 2 लाख की मदद

पंजाब के फरीदकोट में बाबा फरीद शिक्षण और धार्मिक सोसाइटी ने राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए का दिए है। इसके अलावा 2 लाख रुपए रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदकोट को दिए है और सोसाइटी ने यह दोनों चेक मंगलवार को डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप को सौंपे। टिल्ला बाबा फरीद गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब सोसाइटी के प्रधान सिमरजीत सिंह सेखों ने कहा कि बाबा फरीद आगमन पर्व के अवसर पर सोसाइटी ने यह राशि सौंप कर समाज के प्रति करुणा, सेवा और उत्तरदायित्व के सिद्धांतों का पालन किया है। उन्होंने कहा कि यह योगदान इस बात का प्रतीक है कि बाबा फरीद सोसाइटी हमेशा जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी हैं। ये संस्था निस्वार्थ सेवा, मानवता के कल्याण और अच्छे कार्यों के माध्यम से ईश्वर की सेवा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर चरनजीत सिंह सेखों, दीपइंदर सिंह सेखों,गुरजाप सिंह सेखों, सुरिंदर सिंह रोमाना, डॉ. गुरिंदर मोहन सिंह और कुलजीत सिंह मौगियां आदि सदस्य भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *