बाबा बटेश्वर का सवा क्विंटल श्वेत फूलों से श्रृंगार:सर्दी से बचाव के लिए गजक, गुड़पट्टी का लगाया भोग, ऊनी वस्त्र पहनाकर अलाव जलाया

मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष के शुक्र प्रदोष पर शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक पूजन किया गया। श्री बड़वाले महादेव मंदिर में बाबा बटेश्वर का श्वेत श्रृंगार किया गया। जिसमें सवा क्विंटल फूलों का इस्तेमाल किया गया, माथे पर चंद्रमा विराजित किया गया।
सेवा समिति के संजय अग्रवाल और प्रमोद नेमा ने बताया कि बाबा बटेश्वर का महा रुद्राभिषेक किया गया। साथ ही भीषण सर्दी के कारण तिल की गजक, गुड़ पट्टी का भोग अर्पण कर अलाव जलाया गया एवं शिव परिवार को ऊनी वस्त्र धारण कराए गए। इस मौके पर देश-प्रदेश की सुख समृद्धि की प्रार्थना की गई। सवा क्विंटल फूलों से भगवान का श्रृंगार कर महा आरती की गई। इस अवसर पर शिशिर मित्तल, अन्नु सोनी, आकाश अग्रवाल, सौरभ जैन, प्रकाश मालवीय सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे|

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *