बाबा बालक नाथ जी के चाले का संदेश दिया

लुधियाना | सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के पावन चैत्र मास के 64वें चाले के उपलक्ष्य में प्रेम नगर घुमार मंडी स्थित मंदिर के प्रमुख भगत संजीव कुमार द्वारा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में भक्ति की अलख जगाई जा रही है। इस विशेष अभियान के तहत भगत संजीव स्वयं भक्तों के द्वार पहुंचकर बाबा जी के नाम की पावन ज्योति प्रज्वलित कर रहे हैं और चैत्र मास का संदेश घर-घर पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में शाही मोहल्ला स्थित मां भगवती क्लब के अध्यक्ष अविनाश सिक्का एवं मंजू सिक्का के निवास पर ज्योति प्रज्वलित की गई। भगत संजीव कुमार ने कहा कि सत्संग वह पारस है जो कुसंगति को दूर कर जीवन में मानसिक शुद्धता और आध्यात्मिक जागृति लाता है। अब तक उपकार नगर, पटेल नगर, कुंदन पुरी, जवाहर नगर और शाम सिंह रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों के 115 घरों में बाबा जी की ज्योति प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि की कामना की गई ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *