बाबा बैद्यनाथ को कल से एक माह तक खास भोग:रोजाना चढ़ेगा तिल का लड्डू और खिचड़ी का विशेष प्रसाद, श्रृंगारी परिवार करेगा तैयार

झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम में मकर संक्रांति से चलने वाली विशेष पौराणिक परंपरा शुरू हो जाएगी। मंगलवार से एक महीने तक बाबा को खिचड़ी और तिल के लड्डू का विशेष भोग लगाया जाएगा। यह पवित्र अवसर पौष मास शुक्ल पक्ष द्वादशी से माघ मास शुक्ल पक्ष द्वादशी तक चलेगा। देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। मंदिर की प्राचीन परंपरा के अनुसार, स्थानीय श्रद्धालु पहले बाबा बैद्यनाथ को तिल अर्पित करने के बाद ही अपने घरों में मकर संक्रांति का त्योहार मनाएंगे। दुर्गा मंडप में श्रृंगारी परिवार द्वारा विशेष भोग तैयार किया जाएगा। यह भोग मंदिर प्रशासनिक भवन स्थित श्रीयंत्र मंदिर में बाबा बैद्यनाथ को अर्पित किया जाता है। मकर संक्रांति पर दान करने का विधान बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पांडा दुर्लभ मिश्रा ने बताया कि हर माह बाबा को लगने वाला भोग बदलता रहता है। कल से बाबा को खिचड़ी का भोग लगेगा। मकर संक्रांति के दिन जो भी व्यक्ति अन्न, वस्त्र, सोना-चांदी का दान करते हैं, उनके पूर्वज सदैव सुखी रहते हैं। साथ ही दान करने वाला व्यक्ति के घर में भी सुख-समृद्धि का वास होता है। चावल, दाल, तिल और गोन का लड्‌डू दान करने का विधान है। गरीब लोगों को खिचड़ी खिलाइए। जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े दान कीजिए। भोग अर्पण के बाद प्रसाद वितरण इस दौरान प्रतिदिन दोपहर में बाबा को विशेष विधि से तैयार की गई खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा। भोग अर्पण के बाद इसे प्रसाद के रूप में भक्तों के बीच वितरित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि सदियों पुरानी परंपरा को भी जीवंत रखता है। सभी शुभ कार्य 15 से शुरू किए जाएंगे मकर संक्रांति के अगले दिन से खरमास खत्म होते ही शुभ कार्य की शुरुआत हो जाएगी। मकर संक्रांति पर मंदिर में होने वाली भीड़ को लेकर जिला प्रशासन की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए मंदिर से लगे सभी चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई है। ताकि छोटी बड़ी गाड़ियां मंदिर के आसपास प्रवेश न कर सके। हर साल बाहर से आए श्रद्धालुओं द्वारा जहां-तहां गाड़ी लगा देने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इसे देखते हुए इस बार लक्ष्मीपुर चौक मंदिर मोड़ पंडित शिवराम झा चौक जलसा रोड भोला पंडा चार भाई पथ और कई स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *