बाबा साहेब को अपशब्द बोलने पर इस्तीफा दे गृह मंत्री : औजला

भास्कर न्यूज | अमृतसर बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को अपशब्द बोलने पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है। सांसद औजला ने कहा कि भाजपा तानाशाह सरकार बना रही है और संविधान को कुचल रही है। निगम चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि देश का संविधान लोगों को जीने और न्याय देने का काम करता है और यह सिर्फ एक डॉक्यूमेंट नहीं है, बल्कि पूरे देश के लोगों के लिए एक न्यायपत्र है। इसे बनाने वाला सम्माननीय है। लेकिन भाजपा आज सिर्फ अपनी तानाशाह सरकार चला रही है और सरेआम लोकसभा में खड़े होकर उनके मंत्री भीमराव अम्बेडकर के खिलाफ बोल रहे हैं जो कि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि संसद में धक्का मुक्की के समय को भी तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह को अपने अपशब्दों के बदले में अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए अगर वह इस्तीफा नहीं देंगे तो संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करेगी और सड़कों पर भी उतरने से गुरेज नहीं करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *