युवक से मारपीट करने और गोलियां चलाने वाले 12 हमलावरों पर केस

अमृतसर| थाना अजनाला पुलिस ने युवक से मारपीट करने और फायरिंग करने चलाने के मामले में 12 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अकाश, जोधा निवासी सरावा, आज्ञापाल सिंह निवासी लखुवाल, गिंदा निवासी फुलेचक्क, मनप्रीत सिंह मन्ना निवासी बोहलियां, माना निवासी लोपोके, बोबी निवासी सराय के रूप में हुई है। जबकि 5 युवक अज्ञात शामिल है। पुलिस को दी शिकायत में हरकिरत सिंह निवासी अजनाला ने बताया कि 20 दिसंबर को अपनी कार पर सवार होकर अपने रेस्टोरेंट के पास घूम रहा था कि आरोपियों ने उसे घेरकर मारपीट करना शुरू कर दिया। जान से मारने की नियत से उसपर गोलियां भी चलाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *