बाबू दिनेश सिंह िववि में कला व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की

गढ़वा|जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने अपने जीवन का 18वां रक्तदान किया। इस अवसर पर बताया गया कि एक गर्भवती महिला को रक्त की सख्त आवश्यकता थी। रक्त के अभाव में उसका ऑपरेशन नहीं हो पा रही थी। इसकी सूचना जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था टीम को जैसे ही मिली।।आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने खुद अपना एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्तदान किया। मौके पर ग्रुप के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने कहा कि जब जरूरत तब जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था कार्यक्रम के तहत गढ़वा आस्था टीम हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने लिए की रक्तदान के लिए धन और ताकत की नहीं, बल्कि बड़े दिल की जरूरत होती है। इस मौके पे जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष कुमार, आशुतोष कुमार आदि उपस्थित थे। गढ़वा|अग्रवाल परिवार के तत्वावधान में आज लगातार 73वें शनिवार को खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक साधारण प्रसाद वितरण नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक है। कार्यक्रम की शुरुआत श्री हनुमान जी को खिचड़ी का भोग लगाकर की गई। इसके बाद सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच खिचड़ी प्रसाद बांटा गया। इस पावन कार्य में अग्रवाल परिवार के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस सेवा कार्यक्रम में राजीव रंजन अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विनय कश्यप, आशुतोष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अथर्व अग्रवाल, तेजस अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल आदि का विशेष योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *