भवनाथपुर|थाना क्षेत्र मे शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर रंजन दास द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद 3 लोगों को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर िदया गया। रेफर किए गए घायलों में मकरी मारवाड़ी टोला निवासी चंदू यादव, रोहनिया निवासी हरिद्वार यादव, भवनाथपुर टीकर टोला निवासी राम सुबक उरांव शामिल है। पहली घटना भवनाथपुर मकरी के मुख्य पथ के तीखे मोड़ के पास दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायल मे चंदू यादव, पूनम देवी, हरिद्वार यादव का नाम शामिल है। घायलों को ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। टक्कर के बाद दोनों ऑटो चालक गाड़ी छोड़ कर फरार है। दूसरी घटना भवनाथपुर टीकर की है जहां घरेलू विवाद में राम सुबक उरांव को उनकी पत्नी यशोदा देवी और पुत्र धनु सिंह ने लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने ही थाना के एएसआई उपेंद्र राम मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गढ़वा|गढ़वा-रंका मार्ग पर शुक्रवार के देर शाम मोटरसाइकिल दुर्घटना में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रंका थाना क्षेत्र के बरकाडीह गांव निवासी बालेश्वर भुईया का पुत्र मोतीलाल भुइया 30 वर्ष उसकी पत्नी लीलावती देवी 26 वर्ष एवं रमकंडा थाना क्षेत्र के खुरटी टोला निवासी राजकुमार भुईया का पुत्र कृष्ण भुईया 35 वर्ष के नाम शामिल है। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।घटना के संबंध में लीलावती देवी ने बताया कि उसका देवर मुन्नी भुईया अपने घर से गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव ससुराल आया हुआ था। इसके बाद काम पर ले जाने के लिए संवेदक घर पर आया था। संवेदक के कहने पर उसे बुलाने के लिए लोटो गांव आई थी। मुन्नी भुईया साथ चलने से मना करने पर उक्त तीनों वापस अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में खरडीहा गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


