बारां के प्रमुख थानों में अब निरीक्षक बने थानाधिकारी:एसपी ने 12 पुलिस निरीक्षकों और 10 उपनिरीक्षकों का किया तबादला

बारां जिले के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के कई थानाधिकारियों को बदला गया है। इस बदलाव की खास बात यह है कि अब प्रमुख थानों में उपनिरीक्षक (एसआई) के स्थान पर पुलिस निरीक्षक (सीआई) को थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने इस संबंध में 12 पुलिस निरीक्षकों और 10 उपनिरीक्षकों की तबादला सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार, पुलिस निरीक्षक आशा कुंवर को सदर थानाधिकारी, दिग्विजय सिंह को महिला थानाधिकारी, किरदार अहमद को सीसवाली थानाधिकारी, अशोक कुमार को अटरू थानाधिकारी और राजपाल सिंह को कवाई थानाधिकारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, सदर थानाधिकारी हीरालाल को छीपाबड़ौद, दीनदयाल को हरनावदाशाहजी, सुरेंद्र कुमार को बापचा, रामकेश मीणा को शाहाबाद, नरेंद्र सिंह को केलवाड़ा और कमल सिंह को नाहरगढ़ का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। विनोद कुमार को अपराध सहायक की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षकों की तबादला सूची में कवाई थानाधिकारी देवकरण चौधरी को मोठपुर, नाहरगढ़ थानाधिकारी धर्मपाल को सारथल और सीसवाली थानाधिकारी योगेश शर्मा को कस्बाथाना का थानाधिकारी बनाया गया है। केलवाड़ा थानाधिकारी मानसिंह को हाउसिंग बोर्ड बारां चौकी प्रभारी, चंद्रभान सिंह को कोतवाली थाना, मोठपुर थानाधिकारी मांगीलाल सुमन को सोरसन चौकी प्रभारी और बापचा थानाधिकारी बुधाराम जाट को चांचौड़ा चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरनावदाशाहजी थानाधिकारी बृजेश सिंह को जिला विशेष टीम और चंद्रप्रकाश को यातायात शाखा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *