30 साल की महिला से गैंगरेप करने वाले गिरफ्तार:शराब के नशे में झुग्गी में घुसे थे,गैंगरेप का फेसबुक लाइव भी किया

सीकर में मजदूरी का काम करने के लिए रहने वाली 30 साल की महिला से गैंगरेप करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गैंगरेप के दौरान फेसबुक लाइव कर दिया था। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि 25 नवंबर को इलाके की रहने वाली 30 साल की महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया कि आरोपी शराब के नशे में उसकी झुग्गी में आए। यहां आने के बाद आरोपी ने मारपीट करते हुए रेप करना शुरू कर दिया। साथ ही रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों ही आरोपी वर्तमान में उसी बस्ती में रह रहे थे जहां पर पीड़िता रहती है। आरोपियों की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल दलीप की विशेष भूमिका रही। घटना से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए : पिता-बच्चों के सामने महिला से मारपीट कर किया रेप:नशे में युवक झुग्गी में घुसा था, 50 हजार भी लूटे; दोस्त ने अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल सीकर जिले में 30 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने झुग्गी में घुसकर महिला पानी में नशीला पदार्थ पिलाया, फिर रेप किया।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *