बारां के रोवर पुष्कर में ले रहे प्रशिक्षण

बारां| राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला बारां से रोवर रेंजर दल राज्य स्तरीय रोवर मूठ रेंजर मीट पुष्कर घाटी अजमेर में भाग लेने गया है। जो बारां की संस्कृति एवं सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करते हुए शिविर ज्वाल में सहरिया नृत्य एवं अन्य लोक कलाओं का प्रदर्शन कर जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। सीनियर रोवर कमलेश मीणा, विकास कुमार जाटव, लक्ष्य गोयल, कौशल गौड़, मोना कश्यप, हिमानी, पायल, राजश्री, देश सेवा में अपना सहयोग किस प्रकार किया जा सकता है, उसके तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसी के साथ टायर वाल, टायर टनल निशानेबाजी आदि प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। सर्किल ऑर्गेनाइजर प्रदीप चित्तौड़ा एवं सुनीता मीणा ने संयुक्त रूप से बताया कि 64वें रोवर मुठ एवं 50 वीं रेंजर मीट में भाग लेने वाला दल पुष्कर घाटी में भागीदारी कर रहा है। जिला कमिश्नर एडल्ट अमजद युसुफी जिला ट्रेनिंग कमिश्नर राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रोवर रेंजर सेवा के पर्याय माने जाते हैं और प्रतिकूल परिस्थितियों में अनुकूल रहने का प्रशिक्षण प्राप्त कर जनमानस को भी प्रेरित करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *