बारां जिले में गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 220 केवी जीएसएस राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, बारां पर नए 220 केवी सांगोद के लिए जैक बस स्ट्रिंग कार्य के कारण की जाएगी। इस दौरान बारां शहर और रेलवे क्षेत्र को छोड़कर, बारां ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त 132 केवी जीएसएस किशनगंज, केलवाड़ा, मामोनी और मांगरोल से संबंधित क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।


