बारां में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:कोतवाली सहित कई थानों में नए थानाधिकारी नियुक्त, 386 पुलिसकर्मियों के तबादले

बारां जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। एसपी राजकुमार चौधरी ने जिले में नए आए चार सीआई का पदस्थापन किया है। इस फेरबदल में योगेश चौहान को कोतवाली थाने का नया थानाधिकारी बनाया गया है। साथ ही रविकांत दरिया को महिला थाना, गोविंद सिंह को अटरु थाना और सुनील कुमार सिसोदिया को साइबर थाने का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एसआई स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। अजीत सिंह को पुलिस लाइन से छीपाबड़ौद थाना, विष्णु प्रसाद पंकज को पाली थाना और पवन चौधरी को यातायात शाखा का प्रभारी बनाया गया है। राजेश कुमार मीणा को भंवरगढ़, महेंद्र कुमार यादव को कस्बा थाना, कल्याण सिंह को मोठपुर थाने का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है। कोमल प्रसाद को मानव तस्करी यूनिट बारां का प्रभारी बनाया गया है। इस फेरबदल में निचले स्तर के कर्मचारियों के तबादले भी शामिल हैं। एसपी के आदेश के अनुसार 37 सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई), 66 हेड कॉन्स्टेबल और 283 कॉन्स्टेबल के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई प्रदेशभर में चल रहे तबादलों के दौर का हिस्सा है, जिसमें राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न विभागों में स्थानांतरण किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *