बारां में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर:11 लोग हुए घायल, NH-27 पर भूलभूलैया चौराहे के पास हुआ हादसा

बारां के नेशनल हाईवे-27 पर सोमवार देर शाम एक निजी बस और रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। यह हादसा शहर के समीप भूलभूलैया चौराहे के पास हुआ। दुर्घटना में बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पांच से अधिक यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे आरएसी के जवानों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रॉन्ग साइड से आ रहा थी ट्रैक्टर-ट्रॉली
पुलिस ने बताया कि यात्रियों से भरी निजी बस बारां से अटरू जा रही थी। शाम करीब 7 बजे भूलभूलैया तिराहे के पास रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई।
दुर्घटना में छीपाबड़ौद निवासी आलोक कुमावत (30), आबकारी थाना बारां के सुमेर सिंह गुर्जर (52), अटरू निवासी अरसिन (10), मेरमाचाह निवासी कलावती (70), मंजू (35), कडिला निवासी दिलकुशा चौधरी (22), चरड़ाना निवासी संतोष बाई वैष्णव (60), अटरू निवासी मो. शरीफ (65), कराहल निवासी संतोष धाकड़ (40), साहब सिंह (28) और कमल सहरिया (45) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *