बारां में बारात में कहासुनी के बाद चाकूबाजी:3 युवक हुए घायल, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाश रही पुलिस

बारां शहर के मेला ग्राउंड क्षेत्र में रविवार रात बारात निकलने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बारात में शामिल लोगों ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात दो बाइक पर सवार पांच दोस्त घर जा रहे थे। इसी दौरान भीड़ के बीच कुछ बारातियों ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि बारातियों ने रास्ता रोककर युवकों से गाली-गलौज की, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई। युवकों द्वारा विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। बिंदोरी में शामिल कुछ लोगों ने युवकों के साथ मारपीट करते हुए उन पर चाकू से हमला कर दिया। एक युवक को हमलावर दूर तक दौड़ाते हुए पीटते और चाकू मारते हुए भी देखे गए। इस हमले में मुजम्मिल, फैजान और नवाज नामक युवक घायल हुए हैं। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर डॉल तालाब स्थित स्थायी चौकी के कॉन्स्टेबल मौके पर पहुंचे और पुलिस बल बुलाया गया। घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कोतवाली थाना पुलिस ने अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *