बारावरदा में नरेगा लापरवाही को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन:सीता माता अभयारण्य में नरेगा घोटाले का मामला, 10 दिन में काम शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी

बारावरदा की ग्राम पंचायत पाल के ग्रामीणों ने नरेगा कार्यों में लापरवाही को लेकर जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन धरना और उग्र आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों के अनुसार साल 2023 में ग्राम पंचायत पाल में सीता माता अभयारण्य क्षेत्र में नरेगा योजनाओं के तहत कई मार्ग स्वीकृत किए गए थे। वन विभाग ने इन कार्यों को स्वीकृति मिलने के बावजूद, दो सालों से ये सभी मार्ग अधूरे पड़े हैं। अधिकारियों ने कई बार कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक किसी भी मार्ग पर काम शुरू नहीं हो पाया है। ग्राम पंचायत पाल की प्रशासक संगीता मीणा के साथ ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विभाग की इस लापरवाही पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दो वर्ष बीत जाने के बाद भी जानबूझकर भेदभाव किया जा रहा है और कार्यों को बिना किसी ठोस कारण के लंबित रखा गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में बाबूलाल, कैलाश मीणा, कन्हैयालाल, गौतम, कांता बाई, सोहन मीणा, शंभुलाल मीणा, मणि बाई, श्यामा और भूरा भाई मीणा सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *