डीडवाना उपखण्ड क्षेत्र में 14 दिसंबर 2025, रविवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 132 के.वी. जीएसएस डीडवाना के मुख्य बसबार में रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। सहायक अभियंता, 132 के.वी. जीएसएस डीडवाना ने इसकी जानकारी दी है। विद्युत आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान डीडवाना शहर (RICCO डीडवाना को छोड़कर), 132 के.वी. जीएसएस के अंतर्गत आने वाले सभी 33 के.वी. फीडर, 33/11 के.वी. जीएसएस के सभी गांव, घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ता, तथा पीएचईडी कनेक्शन प्रभावित रहेंगे। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए आवश्यक तैयारियां कर लें। विभाग ने रखरखाव कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया है।


