बीसलपुर बांध से टेल तक पहुंचा नहरी पानी:डिमांड घटते ही 21 घंटे में कम किया पानी, दाईं मुख्य नहर में अब 250 क्यूसेक की सप्लाई

बीसलपुर बांध से रबी फसलों की सिंचाई के लिए छोड़ा गया नहरी पानी अब टेल क्षेत्र तक पहुंच गया है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, अभी अधिकांश सिंचित क्षेत्रों में रबी फसलों को सिंचाई की तत्काल आवश्यकता नहीं होने के कारण नहरी पानी की मांग कम बनी हुई है। इसी को देखते हुए बांध प्रबंधन ने पानी की मात्रा घटा दी है। दाईं मुख्य नहर में घटाई गई पानी की मात्रा बीसलपुर बांध से शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दाईं मुख्य नहर में प्रति सेकेंड 400 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। लेकिन मांग कम होने के चलते महज 21 घंटे बाद शनिवार सुबह करीब 9 बजे पानी की मात्रा घटा दी गई। फिलहाल दाईं मुख्य नहर में प्रति सेकेंड 250 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बांध परियोजना के सहायक अभियंता (AEN) ब्रह्मानंद बैरवा ने बताया कि शनिवार सुबह से दाईं मुख्य नहर में पानी की मात्रा कम कर दी गई है। बाईं नहर में पहले ही घटाया गया पानी उधर, बाईं मुख्य नहर में पानी की मात्रा में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल बाईं नहर में बांध से प्रति सेकेंड 20 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे पहले यहां 35 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। बांध परियोजना के AEN दिनेश कुमार बैरवा ने बताया- टेल क्षेत्र तक पानी पहुंच चुका है। किसानों की मांग कम होने के कारण शुक्रवार शाम से ही बाईं नहर में पानी कम कर दिया गया था। टेल क्षेत्र तक पानी पहुंचने से नहीं बढ़ाई गई सप्लाई जल वितरण समिति की सहमति से बुधवार शाम को नहरों में सीमित मात्रा में पानी छोड़ा गया था। इसके बाद गुरुवार सुबह 10 बजे से दाईं नहर में 250 क्यूसेक और बाईं नहर में 35 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शुक्रवार शाम तक नहरों का पानी टेल क्षेत्र तक पहुंच गया, जिसके चलते शनिवार को पानी की मात्रा बढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। बांध लबालब, जरूरत के अनुसार छोड़ा जा रहा पानी बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल ने बताया- किसानों की आवश्यकता को देखते हुए नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है। 10 दिसंबर से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया था। इसके बावजूद बीसलपुर बांध अभी भी लबालब भरा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *