जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान से आए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर शनिवार को नजर नहीं आया और सुबह से ही धूप खिली रही। इससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 जनवरी को घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इसके बाद एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिससे 27 और 28 जनवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। शनिवार सुबह बर्फीली हवा चलने का दौर जारी रहा। हालांकि सुबह ही धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लेकिन रात का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री की गिरावट आई और यह 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रात रही। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं, जबकि 28 जनवरी के बाद फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसके बाद सर्दी बढ़ेगी।


