पंजाब में आज भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश का असर पंजाब के सटे जिलों में आज देखने को मिल सकता है। वहीं, बीते दिन पंजाब के अधिकतर जिलों में बादल बरसे। इसके बावजूद राज्य के औसतन अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली है। आज भी तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच चुका है। वहीं, सर्वाधिक तापमान बठिंडा में 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर का तापमान 30.9 डिग्री, लुधियाना का 32.8 डिग्री, पटियाला 33.6 डिग्री, गुरदासपुर 31 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, बुधवार शाम 5.30 बजे तक अमृतसर में 4.8 मिमी, लुधियाना में 30.6 मिमी, गुरदासपुर में 57.2, फिरोजपुर में 16 मिमी, होशियारपुर में 4 मिमी, मोहाली में 2 मिमी, पठानकोट में 7.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। 28 जुलाई से बारिश का नया दौर होगा शुरू पंजाब में आज बारिश को लेकर तीन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में मध्यम बारिश की संभावनाएं हैं। जिसके बाद अगले तीन दिन राज्य में हालात सामान्य रहने के अनुमान है। लेकिन, 27-28 जुलाई की मध्य रात्रि से बारिश का नया दौर शुरू होगा। हिमाचल से सटे जिलों में मध्यम व अन्य राज्य में सामान्य बारिश के हालात बन रहे हैं। पंजाब के शहरों में आज का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार नहीं हैं। तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार नहीं हैं। तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार नहीं हैं। तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार नहीं हैं। तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, बारिश के आसार बन रहे हैं। तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।


