शिक्षकों के लिए दो दिवसीय ट्रेनिंग, स्टूडेंट-केंद्रित पढ़ाई पर जोर

भास्कर न्यूज| लुधियाना ननकाना साहिब पब्लिक स्कूल, गिल रोड में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। इसका मकसद शिक्षकों को नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप पढ़ाई की रणनीतियों में बदलाव के लिए तैयार करना था। इस दौरान सीबीएसई की नेशनल ट्रेनर और स्कूल की प्रिंसिपल हरमीत कौर वड़ैच ने शिक्षकों को योग्यता आधारित मूल्यांकन और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रटने वाली पढ़ाई से हटकर बच्चों की समझ विकसित करने वाली स्टूडेंट-केंद्रित पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। उन्होंने अनुभवात्मक अधिगम, प्रोजेक्ट वर्क, रचनात्मक मूल्यांकन और टेक्नोलॉजी के उपयोग पर जोर दिया। सवाल-पत्र तैयार करने में ब्लूम टैक्सोनॉमी और बड़े स्तर पर छात्रों व अभिभावकों की राय के लिए मेंटिमीटर जैसे डिजिटल टूल्स के इस्तेमाल की जानकारी दी। ट्रेनिंग के दूसरे दिन उन्होंने एनसीएफ (माध्यमिक स्तर) पर फोकस किया और कहा कि आने वाले पांच सालों में कक्षाओं का स्वरूप ऐसा होना चाहिए कि बच्चे खुद सीखने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने अंतर्विषय दृष्टिकोण अपनाने और बच्चों में संस्कार, व्यवहार व ज्ञान के संतुलित विकास पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *