गंदे नाले में गिरी गाड़ी, बचाव को ट्रांसपोर्टरों ने डलवाए पत्थर, नाला बंद करने की अपील की

लुधियाना| ट्रांसपोर्ट नगर में गंदे नाले में गाड़ी गिरने की घटना के बाद गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने गाड़ी को निकलवाया। इसके बाद भविष्य में हादसे रोकने के लिए अपने स्तर पर पत्थर डलवाए। खास बात यह है कि इस नाले में ट्रांसपोर्ट नगर का न तो सीवरेज का पानी आता है और न ही बरसाती पानी, बल्कि सारा गंदा पानी घोड़ा रोड से आता है। इस कारण ट्रांसपोर्टरों और गाड़ियों को लगातार नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सिंह और अवतार सिंह डीएस ने नाला बंद करने की अपील की, ताकि जानमाल का नुकसान रोका जा सके। प्रेस सचिव जगदीश सिंह जस्सोवाल और बेअंत सिंह मठाडू की अहम भूमिका रही। मौके पर राम मेहर शर्मा भी उपस्थिति रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *