बीमारियों से बचाव के लिए मीडिया विंग ने बच्चों को जागरूक किया

लुधियाना| सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर के नेतृत्व में जिले में लोगों और स्कूलों के छात्रों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला मास मीडिया और सूचना अधिकारी परविंदर सिंह ने गवर्नमेंट एलिमेंट्री स्कूल कादियां और सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाढोवाल में सैकडों छात्रों को जानकारी दी। इस अवसर पर जिला बीसीसी कोऑर्डिनेटर बरजिंदर सिंह बराड़ ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टाइफाइड, हैजा और हेपेटाइटिस जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डेंगू एक वायरल बुखार है जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। कूलर, गमलों, टूटे बर्तन, टायरों आदि में पानी जमा न होने दें। मच्छरों से बचाव के लिए मच्छर भगाने वाली क्रीम और जालियों का इस्तेमाल करें। अगर बुखार हो तो नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच और इलाज कराना चाहिए। कार्यक्रम में गांव कादियां की सरपंच किरणदीप कौर, स्कूल के मुख्य अध्यापक कुलबीर कुमार, जगजीत सिंह, मोनिका, सोभा व लाढोवाल स्कूल की प्रिंसिपल जरीना सहित अन्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *