बारिश के बावजूद भटगांव में भव्य तरीके से मना दशहरा उत्सव

भास्कर न्यूज | भटगांव भटगांव में 3 अक्टूबर को भव्य दशहरा उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। जहां इस साल दशहरा कार्यक्रम का आयोजन भटगांव पत्रकार दशहरा उत्सव समिति के नेतृत्व में भव्य तरीके से किया गया। वहीं रामजी की झांकी डीजे के साथ, मनमोहक लाइट और इवेंट व आतिशबाजी करते हुए श्रीराम मंदिर से शाम 6 बजे निकाला जो नगर का भ्रमण करते हुए 7 बजे कार्यक्रम स्थल पंहुचा। जहां मुख्य मंच में श्रीराम की सेना और रावण की सेना के साथ युद्ध हुआ। इसके बाद रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। रावण दहन वध के बाद माता सीता द्वारा श्रीराम जी का तिलक कर स्वागत किया गया और मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, पार्षद व अन्य अतिथि के द्वारा पुष्प माला पहनाकर, तिलक लगाकर पूजा अर्चना के साथ श्रीराम प्रभु, लक्ष्मण भैया, माता सीता, हनुमान जी का भव्य स्वागत किया गया। वहीं रावण दहन के बाद रात 8 से 9 बजे तक राहुल डडसेना गायक, गीतकार व उनकी टीम द्वारा उनके गए हुए गीत, बेनी म गांथ ले, ये दद्दा रे, सरई फेम इत्यादि गीत पर शानदार प्रस्तुति की गई जो दर्शकों का मन मोह लिया। गायक नवधा पटेल व शशि द्वारा भी लोकगीत पर प्रस्तुति दी गई। समिति के अध्यक्ष केपी पटेल, उपाध्यक्ष योगेश देवांगन, कोषाध्यक्ष योगेश जायसवाल, मोलु केसरवानी, मोनू यादव, संरक्षक धर्मेंद्र साहू, रूप नारायण सिंह, रामदुलार साहू, बसंत सोनी, उमाशंकर धीवार, संदीप पटेल, विकास दुबे व स्वयं सेवकों को बधाई दी। वहीं मौसम खराबी व बरसात होने के बावजूद कार्यक्रम को रोचक, सुव्यवस्थित व शांत तरीके से सफल आयोजन के लिए समिति व अन्य नगरवासियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम मे सभी वर्ग के लोगों के लिए कुर्सी व्यवस्था, पूरे ग्राउंड को सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया था। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए बाउंसर व पुलिस बल तैनात किया गया था। दर्शकों के लिए पार्किंग इत्यादि की भी व्यवस्था की गई थी। रात 10 बजे से हिमांशु यादव छालीवुड अभिनेता, अभिनेत्री अमृता कुशवाहा, रूपा चौधरी व उनकी टीम द्वारा सोनमछरी, बस्तरिहा गाना, बारामासी, सोनमछरी, मोला रही रही के मारे इत्यादि मे मनमोहक डांस प्रस्तुत किया गया, जो सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के बाद यादगार पल बनाने के लिए सभी कलाकारों ने अतिथियों, समिति के सदस्यों व आम दर्शकों के साथ सेल्फी लेकर फोटो भी खिचाए। वहीं मौसम की खराबी के कारण गरिमा दीवाकर व स्वर्णा दीवाकर स्टार नाइट कार्यक्रम को स्थगित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *