कचंदा | नवागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत कचंदा की मुख्य गली खेलवारपारा वार्ड नंबर 5 में बरसात के दिनों में पानी का भराव हो जाता है। इससे स्थानीय लोग खासकर स्कूल जाने वाले बच्चे परेशानी का सामना कर रहे हैं। बजरंग चौक क्षेत्र में पानी भराव की समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि छोटे बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते। सरस्वती शिशु मंदिर मिडिल स्कूल, प्राइमरी स्कूल और ज्ञान उत्सव स्कूल विद्यासागर जाने वाले छात्र-छात्राओं को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। बारिश के दौरान रास्ता की स्थिति खराब होने के कारण बच्चों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है या वे स्कूल जाने से वंचित रह जाते हैं। इसके साथ ही आसपास के घरों से बाहर निकलना भी आम जनों के लिए कठिन हो जाता है।


