जमशेदपुर | बारीगोड़ा जनता मार्केट रोड में रहने वाले टाटा मोटर्स कर्मी रंजय कुमार के भाड़ेदार के घर की कुंडी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर परसुडीह पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। टाटा मोटर्स कर्मचारी रंजय कुमार के घर में राजू राय अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। वे 18 अप्रैल को घर बंद कर शादी समारोह के लिए बिहार गए थे । घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। मेन गेट में भी ताला लगा हुआ था। चोरों ने मेनगेट के ताला को ईट से तोड़ा। सारे ताले तोड़कर नगद और गहने की चोरी कर ली। भाड़ेदार के आने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने की चोरी हुई है। रंजय ने बताया- वे माह में एक बार वे घर की देखभाल के लिए आते है। बुधवार को भी जब वे पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई।


