बार्डर पार ड्रग्स-टेरर नेटवर्क का खुलासा, दो मामलों में 2.3 किलो हेरोइन, पिस्तौल बरामद

भास्कर न्यूज | अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने बार्डर पार से जुड़े ड्रग्स-टेरर नेटवर्क का खुलासा करते 2 मामलों में 2.3 किलोग्राम हेरोइन और पिस्तौल बरामद की है। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह ने बताया कि थाना छेहर्टा के एसएचओ विनोद शर्मा ने सप्ताह पहले आरोपी करनदीप यादव सहित उसके 2 साथियों मुकेश यादप और साजन को काबू किया था। इस कार्रवाई के तहत आरोपी करनदीप यादव से पूछताछ के दौरान 1 किलोग्राम हेरोइन, 1 पिस्तौल, मैगजीन और 2 जिंदा राउंड बरामद किए गए। इन 3 आरोपियों को 290 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए गुरबख्श सिंह और जोबन सिंह की निशानदेही पर काबू किया था। डीसीपी ने बताया कि पाक बार्डर के रमदास और डेरा बाबा नानक सेक्टरों के जरिए नशे की तस्करी कर रहा था। इसके अलावा, उसने विदेश में बैठे संचालकों से अपने संबंधों की जानकारी भी दी है। करनदीप का लिंक पाकिस्तानी आईएसआई के साथ भी है। उसने तरनतारन के सरहाली में ग्रेनेड की सप्लाई भी की थी। इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। दूसरे मामले में डीसीपी ने बताया कि थाना कैंटोनमेंट एसएचओ नीरज कुमार ने आरोपी मंगल सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी माहवा, थाना घरिंडा को 1.10 किलोग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *