श्रीगंगानगर| श्रीगंगानगर बार एसोसिएशन परिसर में शुक्रवार को एक लॉ अकादमी की ओर से नव अधिवक्ताओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाल ही में ऑल इंडिया बार परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य उन अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन देना था, जिन्होंने अकादमी के मार्गदर्शन में सफलता हासिल की है। प्रेस सचिव सुशील अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हंसराज तनेजा, उपाध्यक्ष अरमान सेतिया, सचिव लक्ष्मण राम, पूर्व अध्यक्ष जसवीर मिशन, पूर्व अध्यक्ष विजय चावला, धर्मेंद्र शर्मा और शैलेंद्र गुनेजा विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सफल अभ्यर्थियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि रिया मिद्धा द लॉ व्हील्स अकादमी नव अधिवक्ताओं को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान कर न्यायिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


