कोटा बार एसोशिएशन चुनाव की फिर से मतगणना करने की याचिका पर निर्वाचन ट्रिब्यूनल में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान चुनाव अधिकारी समेत चुनाव लड़ने वाले ज्यादातर प्रत्याशी मौजूद रहे। सभी ने जवाब के लिए समय मांगा। अगली सुनवाई 24 दिसंबर को होगी। निर्वाचन ट्रिब्यूनल सदस्य रविन्द्र कुमार विजय ने बताया कि मतगणना को तीन रीट लगाई गई थी। जिसपर आज सुनवाई हुई। आज चुनाव अधिकारी समेत चुनाव लड़ने वाले ज्यादातर प्रत्याशी व पक्षकार भी मौजूद रहे। सभी ने जवाब के लिए समय मांगा है। जिन जिन को पार्टी बनाया गया था उनको नोटिस जारी किए है। कुछ लोग उपस्थित नहीं हो सकें, उन्हें भी नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 24 दिसंबर को होगी। याचिका में वकीलो का आरोप था कि काउंटिंग के दिन उन्हें पड़े मत दिखाए नहीं गए। काउंटिंग के समय कुछ दूरी पर बिठाया गया। जिसके चलते पक्ष में आए वोटों की गणना करने व देखने मे असमर्थ रहे। चुनाव अधिकारी केवल क्रमांक को बोलकर बॉस्केट में डाल रहे थे। काउंटिंग भी बोलकर की गई। हनारे पक्ष में पड़े वोटों को दिखाया नहीं गया। इस बारे में चुनाव अधिकारियों के सामने आपत्ति दर्ज करवाई थी। उन्होंने मतगणना के लास्ट में विचार करने को कहा था। याचिकाकर्ता वकीलो ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया था। ये खबर भी पढ़े- कोटा बार एसोसिएशन चुनाव की दोबारा काउंटिंग की मांग:तीन वकीलों ने लगाई याचिका, निर्वाचन ट्रिब्यूनल सदस्य बोले- नोटिस जारी करेंगे कोटा बार एसोसिएशन चुनाव की दोबारा काउंटिंग कराने की मांग को लेकर तीन वकीलों ने निर्वाचन विभाग में याचिका लगाई है। वकीलों ने पुस्तकालय सचिव व कार्यकारिणी सदस्य के वोटों की फिर से गिनती करवाकर परिणाम घोषित करने की मांग की है। याचिका पर 22 दिसंबर को सुनवाई होनी है। खबर पढ़े


