बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन-2’ की शूटिंग बैंकॉक के बाद अब राजस्थान में होगी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी को पेट में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्हें इमरजेंसी सर्जरी से गुजरना पड़ा। अब रिकवर होने के बाद वे बाकी की शूटिंग पूरी करने आज जयपुर पहुंचे हैं। अब फिल्म का अहम हिस्सा सांभर में शूट किया जाएगा। फिल्म की लीड एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी जल्द अपनी यूनिट के साथ जुड़ेगी। फिल्म में दिशा पाटनी के साथ आएंगे नजर
यह फिल्म 2007 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। फिल्म को विशेष भट्ट और नितिन कक्कड़ प्रोड्यूस कर रहे हैं। ‘आवारापन’ में इमरान हाशमी के अपोजिट श्रेया सरण नजर आई थीं। इस बार दिशा पाटनी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। दिशा भी जल्द सांभर में यूनिट को जॉइन करेंगी। बैंकॉक में मैराथन शेड्यूल, अब राजस्थान पर फोकस
पिछले दिनों ‘आवारापन-2’ की शूटिंग बैंकॉक में की गई थी। करीब 30 दिनों का मैराथन शेड्यूल रखा गया था। इस दौरान फिल्म का 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा शूट किया गया। प्रोड्यूसर फिल्म को प्रमुख लोकेशन्स पर भव्य स्तर पर शूट करना चाहते हैं, ताकि इसकी विजुअल अपील और कहानी दोनों को मजबूती मिले। बैंकॉक शेड्यूल के बाद टीम दिसंबर में एक बार फिर शूटिंग में जुट गई है। जनवरी 2026 तक फिल्म की शूटिंग पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। जयपुर एयरपोर्ट से निकलते इमरान हाशमी की PHOTOS म्यूजिक पर खास फोकस
रिपोर्ट्स के अनुसार- आवारापन फ्रेंचाइजी में म्यूजिक पर खास फोकस रखा गया है। इसे देखते हुए मेकर्स इस सीक्वल के म्यूजिक को लेकर बेहद सतर्क हैं। फिल्म के लिए चार्टबस्टर म्यूजिक एल्बम तैयार करने पर खास ध्यान दिया जा रहा है। सभी संगीतकारों के साथ मिलकर बेस्ट आउटपुट हासिल करने की कोशिश की जा रही है, ताकि फैंस को म्यूजिक के स्तर पर निराश न होना पड़े। चोट के बावजूद शूटिंग पर लौटे इमरान
हाल ही में आवारापन 2 की शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी को पेट में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्हें इमरजेंसी सर्जरी से गुजरना पड़ा। अब पूरी तरह रिकवर होकर उन्होंने फिर से शूटिंग शुरू कर दी है। इमरान के इस डिटरमिनेशन और प्रोफेशनल कमिटमेंट को देखकर फिल्म यूनिट काफी प्रेरित नजर आ रही है। जयपुर एयरपोर्ट पर मास्क में आए नजर
इमरान हाशमी मुंबई से आज जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट से उन्हें मास्क लगाकर निकलते देखा गया। एयरपोर्ट पर मास्क से चेहरा छुपाने की कोशिश की लेकिन फैंन्स ने उन्हें पहचान लिया। वहीं सांभर में भी फिल्म की शूटिंग को लेकर लोग काफी उत्साहित है। माना जा रहा है कि सांभर की लोकेशन्स फिल्म के मूड और कहानी को एक नया विज़ुअल टच देंगी।


