नागौर के जिला अभिभाषक संघ के वाचनालय में अधिवक्ता परिचय दिग्दर्शिका-2024 का विमोचन कार्यक्रम हुआ। जिला अभिभाषक संघ नागौर ने वकीलों के परिचय, पते और नागौर जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न अदालतों से जुड़ी जानकारी का दिग्दर्शिका 2024 में प्रकाशन किया है। दिग्दर्शिका विमोचन कार्यक्रम में नागौर के अपर जिला व सेशन जज नरेंद्र सिंह राठौड़, बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह महलाना, अतिरिक्त सिविल जज न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिमेष राजपुरोहित, अतिरिक्त सिविल जज न्यायिक मजिस्ट्रेट मोनिषा सिंह आदि बतौर अतिथि मौजूद थे। एडीजे नरेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि वकील और कोर्ट भारतीय कानून की धुरी हैं। दिग्दर्शिका जैसे कार्यक्रमों से आपसी काॅर्डिनेशन बढ़ता है। जिला अभिभाषक संघ की ओर से भामाशाहों का साफा व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इस मौके वर्तमान बार संघ अध्यक्ष शहाबुदीन खान, महासचिव महावीर सिंह राठौड़, अग्रिम अध्यक्ष बिड़दीचंद सांखला, एडवोकेट धर्माराम खुड़खुडिया, भंवरलाल चौधरी, भीखमचंद शर्मा, पवन श्रीमाली, सोहनलाल लटियाल, राधेश्याम सोंगवा, भंवरलाल खुड़खुडिया, भंवरलाल गोदारा, भगवान सिंह राठौड़, यज्ञदत सारस्वत, राजेंद्र सिंह राठौड़, सहदेव चौधरी, महेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार ज्याणी, भूरामराम बिकुनिया, श्री रामलाल कुंवाड़, राजेद्रसिंह बागरासर आदि मौजूद थे।


