महिला के आत्महत्या करने का मामला:पुलिस ने आर्मी जवान को किया गिरफ्तार, ससुर ने दहेज प्रताड़ना का दर्ज करवाया था मामला

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने महिला के आत्महत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आर्मी का जवान है। उसके ससुर ने उसके खिलाफ अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने और उसे मारकर आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटकाने का आरोप लगाए थे। गौरतलब है कि 29 अक्टूबर को प्रार्थी कपिल मुनि त्रिपाठी निवासी ग्राम रनेही पुलिस थाना कोठी जिला सतना मध्य प्रदेश ने अपने पुत्र के साथ थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी। बताया कि उनकी बेटी रागिनी की शादी 6 फरवरी 2024 को कृष्ण कुमार शुक्ला उर्फ राहुल निवासी ग्राम सगरा पोस्ट बदराव सिरमौर जिला रीवा मध्य प्रदेश के साथ की थी। उनका दामाद कृष्ण कुमार शुक्ला आर्मी की नौकरी करता है जिसकी जोधपुर में ड्यूटी थी। उनकी बेटी रागिनी अप्रैल 2024 में कृष्ण कुमार और उसकी बहन के साथ जोधपुर आई थी तभी से कृष्ण कुमार शुक्ला संतोष शुक्ला दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। उससे चार पहिया वाहन और 5 लाख रुपए नगद मांगे। नहीं देने पर जान से मारने की धमकियां भी दी। 11 अक्टूबर 2024 को उन्हें पुलिस ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी ने फांसी लगा दी है। इस पर उन्होंने एयरपोर्ट थाने में अपने दामाद के खिलाफ बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसे जान से करने के आरोपों को लेकर मामला दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के पति कृष्ण कुमार शुक्ला को गिरफ्तार किया है। मृतका रागिनी के पिता ने कृष्ण कुमार पर दहेज को लेकर मारपीट कर जान से मारने और आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी के फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *