बालक कबड्डी में सरेकेल टीम रही अव्वल

भास्कर न्यूज | झलप जनपद स्तरीय खेल स्पर्धा आयोजन गुरुवार को शासकीय उच्च प्राथमिक शाला सरेकेल मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य कौशल्या ध्रुव ने कहा कि खेल भी एक शिक्षा का अंग है। बच्चों को हर क्षेत्र में मौका मिले यही हमारी पहली प्राथमिकता है। गांव के बच्चों में बहुत प्रतिभा है , इन्हें आगे लाने के लिए सभी को मिल कर प्रयास करना होगा और पढ़ाई पर भी ध्यान देना होगा। प्राथमिक शाला स्तर ( बालक) कबड्डी में प्रथम सरेकेल, दूसरा कुर्रभाठा, रिले रेस प्रथम-सिंघरूपली द्वितीय अमोरी व 100 मी दौड़ में प्रथम यस सिंघरूपली, द्वितीय समर ध्रुव सरेकेल, तृतीय-अंशु अमोरा, बोरा दौड़ प्रथम पुष्कर यादव सिंघरूपली, द्वितीय-अंशकुमार अमोरा, तृतीय-हर्ष ध्रुव कोलपदर रहे। वहीं बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर में कबड्डी कुर्रूभाठा, सिंघरूपली, रिले रेश में सिंघरूपली, सरेकेल, 100मी दौड़ साधना सिंघरूपली, प्रियंका कुर्रभाठा, राशि सरेकेल रही। इस मौके पर सरपंच राजकुमारी भुवन साहू, दिनेश्वर साहू, सरपंच दुर्गा रूपलाल, विजया लक्ष्मी सिदार, शाहीद खान सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *