बालक विद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई वसंत पंचमी

नारायणपुर| शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में शुक्रवार को वसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं विद्या-वृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य मनोज बागड़े, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदीप झा, समिति सदस्य अजय प्रसाद रंघाटी, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्राचार्य मनोज बागड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वसंत पंचमी ज्ञान, कला और संस्कारों का पर्व है। नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। वहीं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदीप झा ने पर्व को सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का प्रतीक बताया। अजय ने विद्या, अनुशासन और सतत परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *