बालदा गांव में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित:विश्व कैंसर दिवस पर 120 महिलाओं को दी गई जानकारी

सिरोही के बालदा गांव में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 4 फरवरी 2026 को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) पर एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर आंचल चैरिटेबल ट्रस्ट और एसबीआई फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस शिविर में गांव की महिलाओं सहित कुल 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने सर्वाइकल कैंसर के कारणों, प्रारंभिक लक्षणों, रोकथाम के उपायों, नियमित जांच की आवश्यकता और समय पर उपचार के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
शिविर के दौरान यह बताया गया कि समय पर जांच और सही जानकारी के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर से बचाव संभव है। महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सर्वाइकल कैंसर से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था। उपस्थित महिलाओं ने शिविर को बेहद उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *