बालाघाट के हिन्दू सम्मेलन में हंगामा:आपत्तिजनक टिप्पणी और शांति भंग करने करने वाले 10 लोगों पर केस

बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र में आयोजित एक हिन्दू सम्मेलन के दौरान हंगामा हो गया। 27 जनवरी को ग्राम घोटी नंदोरा में हुए इस सम्मेलन में एक विशेष समुदाय के लोगों पर हिन्दू समाज के सदस्यों के साथ गाली-गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, सम्मेलन में प्रवक्ताओं के उद्बोधन के बाद सहभोज का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान विशेष समुदाय के कुछ लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और हिन्दुओं और हिन्दू समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
इन टिप्पणियों से आक्रोशित हिन्दू समाज के सदस्यों ने हिन्दूवादी संगठनों के साथ मिलकर रैली निकाली। उन्होंने लांजी पुलिस थाने में विशेष समुदाय के 10 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।
इनके नाम हुई एफआईआर लांजी पुलिस ने संगठन के सदस्य की शिकायत पर जाहिर हुसैन, आबिद उर्फ राजा हुसैन, सलमान बेग, आसिफ उर्फ कालू हुसैन, जावेद उर्फ बबलू हुसैन, सादिक हुसैन, अहफाज उर्फ कल्लू हुसैन, बबलू वायर मेन, समीनजंहा पति जाहिर हुसैन और खैरूननिशा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में दर्ज हुआ केस इन पर आपत्तिजनक बातें कहने, शांति भंग करने, कार्यक्रम के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने और सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों से दुर्व्यवहार करने का आरोप है। पुलिस ने इन सभी के विरुद्ध धारा 296बी, 351-3, 299 और 191-2 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद, ग्राम घोटी नंदोरा और आसपास के ग्रामीणों ने हिन्दू संगठनों के साथ मिलकर लांजी स्थित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *