बालाघाट में कलार समाज ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन:रीतु हत्याकांड मामले में आरोपी को फांसी, परिवार को आर्थिक मदद और नौकरी की मांग

बालाघाट में कलार समाज ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन बैहर थाना क्षेत्र के आमगांव निवासी रीतु भंडारकर की हत्या के विरोध में दिया गया। समाज ने आरोपी रोशन सार्वे को फांसी देने, परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। रीतु भंडारकर की हत्या 11 नवंबर को दिनदहाड़े गला रेतकर की गई थी। यह घटना तब हुई जब वह गांव से बैहर आने के लिए बस स्टैंड पर खड़ी थी। आरोपी रोशन सार्वे ने इस वारदात को अंजाम दिया था। शुक्रवार को कलार समाज के सदस्य परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कौरव को ज्ञापन सौंपा। सर्ववर्गीय कलार समाज की महिला अध्यक्ष सरिता केवल सोनेकर ने बताया कि रीतु परिवार की इकलौती पालनहार थी। उनकी मांग है कि इस हत्या के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए और हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए। समाज ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *