बालाघाट में दो सड़क हादसों में दो युवक घायल:एक के दोनों पैर टूटे, दूसरे का एक पैर फ्रेक्चर; ट्रक ने मारी टक्कर

बालाघाट में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दुर्घटनाओं में दोनों युवकों के पैर फ्रैक्चर हुए हैं। पहली घटना दोपहर करीब 2 बजे ग्रामीण थाना के सामने एक शोरूम के पास हुई। टीवी रिपेयरिंग का काम करने वाले 35 वर्षीय अमन पटले अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक एक ऑटो से टकरा गई। गिरने के बाद पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनके दोनों पैरों को रौंद दिया। ग्रामीण थाना प्रभारी ने पुलिस टीम की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में रेफर किया गया है। ट्रक और बाइक की भिड़ंत में अतिथि शिक्षक घायल दूसरा हादसा बालाघाट-बैहर मार्ग पर हीरापुर के पास हुआ। सोनगुड्डा में अतिथि शिक्षक के पद पर कार्यरत 24 वर्षीय युगांत पटले अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में हीरापुर के पास उनकी बाइक और एक ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में युगांत का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *