ब्यावर| बालाजी अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेवी रमेश आचार्य रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव जैन, पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, कांग्रेस नेता गोपाल डाणी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि रमेश आचार्य ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दी। विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को जिन्हें अकादमिक एक्सीलेंस, स्पोर्ट्स एक्सीलेंस, साइंस फेयर एक्सीलेंस प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं सम्मानित किया गया। शिक्षकों व कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। संस्था निदेशक संजय चौहान ने आगामी वर्षों में बेहतर परिणाम देने के बारे में बताया। प्रिंसिपल पारसमल जयपाल व संस्था अध्यक्ष एडवोकेट विनोद कुमावत ने अतिथियों का स्वागत किया।


