हिन्दू सम्मेलन के लिए प्रसन्न गणपति को निमंत्रण

ब्यावर | गणेशपुरा रोड आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारी को लेकर आयोजन समिति द्वारा प्रसन्न गणपति जी को निमंत्रण दिया गया। निमंत्रण समिति के सदस्यों ने क्षेत्र में होने वाले हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए निमंत्रण पत्र बांटे। गणेशपुरा क्षेत्र में 1 फरवरी को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर समिति का गठन किया गया है। बुधवार को समिति की ओर से सूरजपोल गेट स्थित प्रसन्न गणपति मंदिर पर पहुंच गजानंद जी को निमंत्रण दिया। इस दौरान अध्यक्ष मुरलीधर सधनानी, टीकम प्रजापत, जेठानंद तिलोकानी, अनिल राजवानी, सुरेश पमनानी, कृष्ण मोहन जोशी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *