बालाजी को लगा हलवा-पकोड़ी का भोग

जयपुर | जवाहर नगर कच्ची बस्ती विकास संघर्ष समिति की ओर से पौषबड़ा महोत्सव मनाया गया। समिति के अध्यक्ष युगल खोड़ा़ ने बताया कि जवाहर नगर टीला नंबर-1 स्थित बालाजी महाराज के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर हलवा एवं पकोड़ी का भोग लगाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, लालचंद खींची, गुलाब दायमा, नवीन गोदारा, दीपक मीणा, सोनु सिंह, विष्णु मीणा, सतीश गुर्जर एवं आनंद बबानी का विशेष सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *