जयपुर | श्री श्याम मनुहार सेवा समिति की ओर से 24 व 25 फरवरी को आयोजित होने वाले वार्षिक भंडारे का प्रथम पूज्य गणेशजी को निमंत्रण अर्पित किया गया। समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने बताया कि पद यात्रियों की सेवा के उद्देश्य से सीकर रोड रींगस से पहले पेट्रोल पंप के पास भंडारे का आयोजन किया जाता है। इन सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समिति के कार्यकर्ता 24 घंटे सेवा में तत्पर रहेंगे।


