जयपुर | भाजपा ने कांग्रेस के मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने की प्रक्रिया पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है। जनाधारहीन कांग्रेस अब आधारहीन मुद्दों पर बेतुकी बयानबाजी करती है। कांग्रेस की राजनीति झूठ, फरेब और नोटंकी पर टिकी है। इसे जनता समझ चुकी है, और राजस्थान में ही नहीं, कांग्रेस देशभर में नकारी जा चुकी है।


