भाजपा मुख्यालय पर आज वीबी-जी रामजी को लेकर कार्यशाला

जयपुर | विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी–जी रामजी को लेकर भाजपा की ओर से शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला होगी। वीबी–जी रामजी अभियान के प्रदेश संयोजक जसवंत सिंह बिश्नोई ने बताया कि कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर मौजूद रहेंगे। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली इस कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही वीबी–जी रामजी से जुड़े जिला संयोजक, प्रवक्ता-पैनलिस्ट, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी तथा आयोग व बोर्ड के अध्यक्ष भाग लेंगे। कार्यशाला में वीबी–जी रामजी अभियान के उद्देश्यों, इसके क्रियान्वयन और संगठनात्मक भूमिका को लेकर चर्चा की जाएगी।ं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *