उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल पर शाहजहांपुर-लखनऊ एवं सीतापुर सिटी-बालामऊ रेलखंडों के मध्य स्थित यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण इस खंड की रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के बताया कि गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ 19 फरवरी तक बालामऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। इस कारण यह ट्रेन बघौली स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव 7 बजे आगमन और 7:02 बजे रवाना होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का 8 जनवरी से 19 फरवरी तक तक बालामऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। इस कारण यह ट्रेन बघौली स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थाई ठहराव होगा।


