लुधियाना|काकोवाल रोड पिंक सिटी में बाला जी की चौकी का आयोजन किया। गणेश वंदना के साथ चौकी का शुभारंभ हुआ। बाला जी का चांदी का स्वरूप जालंधर टांडा रोड बालाजी मंदिर से लाया गया। भवन को बहुत सुन्दर ढंग से सजाया गया। इस अवसर पर सुखदेव बाबा, लक्की शर्मा, अर्जुन विनायक, पुनीत व हेमंत ने बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जालंधर से विशेष तौर पर पहुंचे दीपक सरगम एंड पार्टी ने विभिन्न भेंटों के माध्यम से बालाजी और खाटू श्याम जी का गुणगान किया । बाला जी प्यारे काटेंगे संकट हमारे, बाला जी का करो गुणगान, आपकी किस्मत संवर जाएगी आदि भजनों पर भक्त झूमने के लिए विवश हो गए। इस दौरान बाला जी की सुंदर झांकियां निकाली गई। इस दौरान चौकी में माया रानी मल्होत्रा, सनी मल्होत्रा, मोनिका मल्होत्रा, सुनील मल्होत्रा, पूजा मल्होत्रा, दक्ष, लविश शामिल रहे।


