बाली में पत्थर से सिर कुचल कर युवक की हत्या:परिजनों का आरोप- प्रेम प्रसंग के शक में महिला के पति ने मारा; चार बच्चों का पिता था

बाली थाना क्षेत्र के सेवाड़ी गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव देर रात नदी की पुलिया के पास मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई ने आशंका जताई है कि हत्या प्रेम संबंधों के कारण की गई है। विवाहित महिला से प्रेम संबंध के चलते हत्या मृतक की पहचान पिपला निवासी सुरेश पुत्र हंसाराम (30 वर्ष) के रूप में हुई है। सुरेश शादीशुदा था और चार बच्चों का पिता था। जानकारी के अनुसार, उसका एक विवाहित महिला से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला के पति को इस रिश्ते की जानकारी हो गई थी और उसने सुरेश को इससे दूर रहने की चेतावनी भी दी थी। गुरुवार रात से लापता था, फोन भी बंद मिला गुरुवार शाम सुरेश अपनी बाइक लेकर घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। शुक्रवार सुबह पुलिस को सेवाड़ी क्षेत्र में एक शव पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद बाली पुलिस मौके पर पहुंची। हनुमानजी मंदिर के पास मिला शव घटनास्थल मिठड़ी बांध जाने वाले रास्ते पर स्थित हनुमानजी मंदिर के पास पाया गया। वहां एक बाइक खड़ी मिली, जबकि उससे करीब 300 मीटर दूर नदी के किनारे युवक का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। शव के पास ही खून से सना एक बड़ा पत्थर भी मिला, जिससे यह पुष्टि हुई कि हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक पारस चौधरी और बाली थाना अधिकारी परबत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई ने प्रेम संबंधों के बारे में बताया मृतक के भाई खीमाराम ने पुलिस को बताया- सुरेश के प्रेम संबंधों को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बाली मॉर्च्युरी में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *