बालेर में यूरिया खाद की किल्लत लगातार जारी:सहकारी समिति परिसर में खाद के लिए लगी लंबी लंबी कतारें

सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखंड क्षेत्र के बालेर कस्बे में यूरिया खाद की किल्लत लगातार बनी हुई है। मंगलवार को ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. बालेर में यूरिया खाद आने के साथ ही किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध होने की आस जगी थी। यहां बुधवार सुबह 7 बजे से ही ग्राम सेवा सहकारी समिति बालेर परिसर में किसानों की कतार लग गई। किसानों की कतार बालेर-खंडार सड़क मार्ग तक पहुंच गई। खाद के लिए लगी लंबी कतारें बालेसर में खाद आने की सूचना पर ज्यादा भीड़ जमा हो गई। जिसके चलते बहरावंडा कला पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। यहां सुबह से ही खाद लेने के लिए किसान खेतीबाड़ी का कामकाज छोड़ खाद लेने के उमड़ पड़े। इस दौरान बहरावंडा कला पुलिस के एएसआई मीठालाल मीना, मुकेश कुमार कॉन्स्टेबल द्वारा भीड़ को नियंत्रित किया गया। जिसके बाद ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक गौरीशंकर शर्मा, नारायण लाल जाट कृषि पर्यवेक्षक, महेश बैरवा सहायक उपव्यवस्थापक, बनवारी सैन ने किसानों को एक आधार कार्ड पर प्रति किसान दो-दो यूरिया के कट्टे वितरण किए गए। इस दौरान खाद मिलने से किसानों को क्षेत्र में हो रही कालाबजारी से राहत मिली। कृषि पर्यवेक्षक नारायण लाल जाट ने बताया कि मंगलवार, बुधवार को भी यूरिया उचित मूल्य पर यूरिया खाद का वितरण किया गया। उचित मूल्य पर खाद का वितरण होने से किसानों को यूरिया खाद की कालाबजारी से काफी हद तक राहत मिलेगी। इनपुट- हल्कू गुर्जर बालेर‌।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *